इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- जसवंतनगर। सोमवार रात दो जिलों की सीमा पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में लखेरे कुआं के पास बलरई थाना और कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। बलरई पुलिस ने करीब 70 वाहनों के चालान किए, जबकि कस्बा पुलिस ने 55 वाहनों पर कार्रवाई की। दोनों थानों ने डेढ़ लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला। साथ ही काली फिल्म लगी गाड़ियों की फिल्म मौके पर ही उतरवाई गई। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि अभियान अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की। देर रात तक चली चेकिंग से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...