चेकिंग अभियान में वाहन सवारों से 32 हजार रुपये फाइन वसूले
जहानाबाद, मार्च 25 -- जहानाबाद। विधि - व्यवस्था के मधेनजर और ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के विभिन्न सड़क मार्गों पर चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान में गाड़ी चलाने वाले कई लोग पकड़े गए। यातायात नियम का उल्लंघन करने के आरोप में उनसे फाइन के रूप में 32 हजार रुपये की वसूली की गई। बुधवार को आधिकारिक पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। बताया गया है कि शहर के अरवल मोड़, काको मोड़, घोसी मोड़, बभना - शकूराबाद रोड, जहानाबाद - घोसी रोड के अलावे अन्य पथों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान शराब के कारोबारी पर भी पुलिस की कड़ी नजर थी। चेकिंग के दौरान कई बाइक सवार पकड़े गए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखा था। कई के कागजात दुरुस्त नहीं थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.