भभुआ, फरवरी 23 -- भभुआ। बड़ौरा चेकपोस्ट से उत्पाद विभाग की पुलिस ने 15 लीटर शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर उनकी बाइक को बरामद किया। सोमवार की शाम 5:30 उत्पाद थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपित यूपी के चंदौली जिला के कंदवा थाना क्षेत्र स्थित कंदवा गांव निवासी वीरेंद्र राम के पुत्र शशिकांत कुमार और कोरमी गांव निवासी नंदलाल बिंद के पुत्र विशाल कुमार हैं। गिरफ्तार युवकों ने बताया कि यूपी से बाइक पर 15 लीटर अंग्रेजी शराब लेकर मोहनियां पहुचाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बड़ौरा चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मद्य निषेध अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भिजवा दिया गया। मोबाइल से बात करने से रिक्शा पलटा, तीन घायल भभुआ। थाना क्षेत्र के ...