पाकुड़, नवम्बर 30 -- समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। बैठक में टास्क फोर्स, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा संबंधित विभागों द्वारा जिले में चलाए गए प्रवर्तन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि कोयला से प्राप्त राजस्व में वृद्धि दर्ज की गई है। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी ईंट-भट्टों का समुचित निरीक्षण अविलंब सुनिश्चित किया जाए। चेकपोस्ट पर तैनात किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा अनियमितता पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। टास्क फोर्स की संयुक्त टीमें कोयला, बालू एवं पत्थर परिवहन करने वाले वाहनों पर कठोर प्रवर्तन अभियान चलाएँ। अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में खनन माफियाओं के विरुद्ध तीव्र कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.