आरा, मई 3 -- अंगिआव, संवाद सूत्र। अजीमाबाद थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे स्थित किरकिरी चेकपोस्ट से सटी एक वेल्डिंग दुकान का तला तोड़ चोरों ने करीब एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया। घटना शनिवार की रात का है। स्थानीय गांव के ही रहने वाले दुकानदार ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की देर शाम दुकान बंद कर घर चले गये। सुबह ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने पर मालूम चला कि चोरी हो गई है। बताते चलें कि दुकान स्टेट हाईवे से सटे है। ठीक दुकान के सामने वाले रस्ते में थाना पड़ता है, जहां से पुलिस वाहनों का आना-जाना लगा रहता है । यह भी पढ़ें- ज्वेलरी दुकान में चोरी का नहीं मिला सुराग, आक्रोश हालांकि उक्त जगह पर अब चेकपोस्ट नहीं है, लेकिन अक्सर पुलिस का गश्ती वाहन वहां खड़ा रहता है। ऐसे में बाजार के सबसे सुरक्षित स्थान पर चोरी पुलिस की कार्यशैली पर...