कानपुर, मई 24 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में लघु सिचाई विभाग की ओर से बनाये चेक डैम में अनियमितता का खुलासा कमिश्नर की गठित टीएसी की जांच में भी हुआ था। टीएसी की जांच रिपोर्ट कमिश्नर स्तर से शासन भेज दी गई है। वहं मामले में डीएम ने भी मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और दुरुपयोग की गई धनराशि की वसूली करने की संस्तुति की है। लघु सिचाई विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद में रिंद नदी पर बड़ापुर निगोहिया, सुंदरपुर गजेन, रतनपुर खास के साथ सेंगुर नदी पर फत्तेपुर में चेकडैम का निर्माण किया था। इसमें रतनपुर चेकडैम की गुणवत्ता बेहद खराब थी। इसमें मानक के अनुरुप स्वीकृत पत्थरों का भी प्रयोग नहीं हुआ था। खुद 21 मार्च 2025 को अधिशासी अभियंता लघु सिचाई विभाग की ओर से टीम के साथ इनका निरीक्षण कर काम अधूरा और गुणवत्ता...