मिर्जापुर, फरवरी 27 -- हलिया। विकास खंड हलिया की ग्राम पंचायत के मनिगढ़ा के शैरी नाले पर लघु सिंचाई विभाग से बनवाए जा रहे चेकडैम में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप लगाया है। लगभग 32 लाख रुपये की लागत से बन रहे चेकडैम में उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की ग्रामीणों ने जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में नाले की मिट्टी युक्त बालू, राखड़ मिला सीमेंट और स्थानीय पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे चेकडैम की मजबूती संदिग्ध हो गई है और भविष्य में इसके क्षति होने की संभावना है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और संबंधित जेई की मिली भगत से मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रे...