कटिहार, मई 21 -- कटिहार,निज संवाददाता। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की नई कार्यकारिणी के लिए बुधवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कार्य का संपन्न कराया गया। मतदान में 495 सदस्यों ने भाग लिया। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी भुवन अग्रवाल ने बताया कि मतदाताओं की कुल संख्या 808 थी। महासचिव के एक पद के लिए चार ,सचिव के चार पद के लिए पांच ,कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए तीन तथा कटिहार नगर निगम क्षेत्र से कार्यकारिणी के 12 सदस्यों के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में थे। सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नरोत्तम जोशी अध्यक्ष और बिट्टू घोष, गणेश डोकानिया, अनिल यादुका तथा नवीन खंडेलिया निर्विरोध उपाध्यक्ष हो गए हैं। मतदान प्रक्रिया में ट्रिब्यूनल सदस्य विश्वनाथ मुकीम विनीता वाधवानी और सीमा झा आदि ने सहयोग किया। संयुक्त चुनाव पदाधिकारी भवन न...