हापुड़, मार्च 31 -- हापुड़ संवाददाता। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में नगर पालिका के पीछे स्थित एसडीएम कार्यालय के पास मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई,जब एक अधिवक्ता की पत्नी अपने परिजन के साथ उसके चेंबर पर पहुंच गई। आरोप है कि उन्होंने चेंबर का ताला तोड़कर अंदर रखी मुकदमों की महत्वपूर्ण फाइलें, किताबें और अन्य सामान बाहर फेंक दिया तथा फर्नीचर में तोड़फोड़ कर दी। अधिवक्ता ने पत्नी और उसके परिजन के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिवक्ता ने कोतवाली पुलिस को बताया कि नगर पालिका परिसर में स्थित उनके चेंबर में कई मुकदमों से संबंधित महत्वपूर्ण फाइलें, कानूनी किताबें और अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। आरोप है कि मंगलवार को उसकी पत्नी अपने मायके पक्ष के कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचीं। आरोप है कि सभी ...