भागलपुर, अप्रैल 1 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ईस्टर्न बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यालय में मंगलवार को कार्यसमिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चैंबर अध्यक्ष शरद कुमार सालारपुरिया ने की। बैठक में सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण, बाजार क्षेत्र में शौचालयों की कमी, शहर में अतिक्रमण और जाम की समस्या जैसे कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। चैंबर अध्यक्ष ने जानकारी दी कि नागरिक विमानन मंत्रालय, भारत सरकार के अवर सचिव अमित कुमार झा द्वारा प्राप्त पत्र में सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण एवं संचालन तथा वर्तमान हवाई पट्टी को जल्द चालू करने के संबंध में सकारात्मक दिशा-निर्देश मिले हैं। इसके साथ ही, बैठक में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा पूर्व में दिए गए उस न...