देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर,प्रतिनिधि। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज देवघर के प्रतिनिधि मंडल द्वारा गुरुवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रवीण उरांव से मुलाकात कर देवघर नगर के विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली संबंधित कई अनियमितताओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया गया। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने विद्युत आपूर्ति प्रमंडल देवघर के कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद एवं अन्य पदाधिकारियों को अपने चेंबर में बुलाकर समस्याओं के समाधान पर विचार किया। जिसमें मूल समस्या बिलिंग को लेकर चर्चा की गई। कहा कि बिजली बिल विपत्र के भुगतान की निर्धारित तिथि पर भुगतान करने पर 2 प्रतिशत की छूट मिलती है। लेकिन विपत्र की देय तिथि के बाद उपभोक्ताओं को यह मिलता है, इस कारण उपभोक्ता इस छुट का लाभ नहीं ले पाते हैं। समय पर बिजली बिल उपभोक्ता को मिले, इसके लिए बिजली बिल सॉफ्ट...