गोपालगंज, जनवरी 23 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के श्याम मैरेज पैलेस में गुरुवार की देर शाम में चेंबर ऑफ कॉमर्स गोपालगंज की नयी कार्यकारिणी की प्रथम बैठक हुई। अध्यक्षता चेंबर के अध्यक्ष संजीव कुमार पिंकी ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने को लेकर रणनीति बनायी गयी। निर्णय लिया गया कि जिले के सभी प्रमुख बाजारों में भ्रमण कर अधिक से अधिक व्यवसायियों को संगठन में जोड़ा जाएगा। जिला मुख्यालय में भी अधिक से अधिक छोटे-बड़े व्यवसायियों, फैक्ट्री व मिल के प्रतिनिधियों, पेट्रोल पंप संचालकों आदि को संगठन से जोड़ने पर सहमति बनी। वहीं आनेवाले कार्यक्रमों के तहत निर्णय लिया गया कि आगामी 26 जनवरी को श्माम पैलेस मैरेज हॉल में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। दो मार्च को पिन व प्रमाणपत्र का वितरण और बैठक का आयोजन होगा। नए मेंबर से सदस्यता व वार्षिक शु...