गोपालगंज, जनवरी 19 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर स्थित आशीर्वाद वाटिका में रविवार की देर शाम में चेंबर ऑफ कॉमर्स गोपालगंज की नयी कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पीएसटी,कार्यकारिणी व अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने संजीव कुमार पिंकी को ही फिर से अध्यक्ष चुन लिया। जबकि, सचिव पद पर सुनील कुमार रौनियार, कोषाध्यक्षा पद पर प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और उपाध्यक्ष पद पर नरेन्द्र कुमार पंकज और रत्नेश्वर प्रसाद सिंह का चयन किया गया। इसके अलावा संयुक्त सचिव पद पर चंदन कुमार चौरसिया व योगेन्द्र प्रसाद, कानूनी सलाहकार पद पर कुमार हर्षवर्द्धन व परवेज हसन और पीआरओ पद पर टीएन श्रीवास्तव चयनित किए गए। जबकि, कार्यकारिणी सदस्यों में कृष्ण कांत गुप्ता, परमात्मा सिंह, शशि बी गुप्ता, डॉ. शमीम परवेज, ...