जहानाबाद, जनवरी 13 -- किंजर, एक संवाददाता। मकर संक्रांति के पूर्व संध्या पर किंजर कुर्था मोड़, मोतेपुर, इब्राहिमपुर, हाजीपुर, शांतिपुरम, शंकरपुर, इमामगंज आदि बाजारों में चुड़ा, गुड़, तिलकुट, तिलवा, मस्का, भुरा की दुकानें सज गई है। साधारण चूड़ा से लेकर बासमती धान का बेस्ट क्वालिटी का चूड़ा, देहाती गुड़, भेली गुड का खस्ता तिलकुट किंजर इलाके में खूब बेची जा रही है। वहीं दही व दूध का एडवांस बुकिंग स्थानीय सुधा दूध के बिक्री केन्द्रों पर की जा रही है जिसके चलते बाजारों में बिक्री होने वाले लाल छेना, पेड़ा, गुलाब, जामुन आदि के लिए भैंस या गाय का दूध भी नहीं मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...