रांची, अगस्त 31 -- रांची, संवाददाता । बारिश के मौसम में जलजमाव और दूषित पानी के कारण लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। राजधानी रांची के एक निजी अस्पताल में जुलाई से अगस्त महीने तक 130 से अधिक मरीजों में लेप्टोस्पायरोसिस नामक संक्रामक बीमारी की पहचान हुई है। हालांकि सभी का उपचार किया गया है और सभी अब स्वस्थ हैं। चिकित्सकों के अनुसार, इस बीमारी के फैलने का मुख्य स्रोत संक्रमित चूहे और कुछ अन्य जानवर हैं। इनके मल-मूत्र से निकलने वाला लेप्टोस्पाइरा बैक्टीरिया पानी और मिट्टी को संक्रमित कर देता है। रानी हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. सोनी सिन्हा ने बताया कि बारिश के मौसम में चूहों का पेशाब पानी और मिट्टी में मिल जाता है। ऐसे दूषित पानी के संपर्क में आने पर इंसान में संक्रमण हो सकता है। खासकर जलजमाव वाले स्थानों पर नंगे पैर चलने और लंबे समय ...