नई दिल्ली, मई 7 -- घर में चूहों का आतंक एक बड़ी आम समस्या है। खासकर से रसोई में एक बार चूहे घुस जाएं तो खाने-पीने के सारे सामान का नाश कर देते हैं। इसके अलावा वायर, कपड़े और जरूरी सामान भी कुतर देते हैं। अब सवाल आता है कि इन्हें भगाया कैसे जाए। क्योंकि मार्केट में जो दवा मिलती है, उससे चूहे सीधा मर जाते हैं। इससे पूरे घर में बदबू फैल जाती है और फिर कुछ लोग चूहे मारना भी नहीं चाहते। ऐसे में घरेलू तरीकों का सहारा लेना ही बेस्ट रहता है। इंस्टाग्राम पर योग एक्सपर्ट कैलाश बिश्नोई ने एक ट्रिक शेयर की है, जिससे घर के सारे चूहे भाग जाएंगे। एक गिलास वाली इस ट्रिक को आप घर में ही तैयार कर लेंगे और चूहों को बिना मारे घर के बाहर भगा पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे-1 गिलास से भगाएं घर के सारे चूहे अगर आप भी चूहों से परेशान हो गए हैं और उन्हें बिना मारे घर ...