चूहे ने गुल कर दी 200 से ज्यादा घरों की बिजली
बस्ती, जून 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। एक चूहे ने 200 से ज्यादा घरों की बिजली बंद कर दी। शिकायत के बाद बिजली कर्मी जब जांच के लिए पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफार्मर के अंदर एक चूहा घुसा हुआ है। चूहे को निकालकर आपूर्ति को चालू कराया गया। विद्युत उपकेंद्र मालवीय रोड से पोषित रौता पार चौराहे के पास लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से मंगलवार रात अचानक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस ट्रांसफार्मर से 200 से ज्यादा घरों व प्रतिष्ठानों को आपूर्ति होती है। बिजली गुल हो जाने पर इसकी शिकायत कंट्रोल रूम को हुई। बिजली कर्मियों ने रौता चौराहे पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की जांच करनी शुरू की तो देखा कि अंदर की तरफ एक मरा हुआ चूहा फंसा है। चूहा कहीं से आया और छुपने के लिए ट्रांसफार्मर में घुसा होगा। इसके बाद ट्रांसफार्मर ने काम करना बंद कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.