गाजीपुर, जून 25 -- गाजीपुर, संवाददाता। एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोगों की रोगथाम एवं नियंत्रण के लिए अभियान चलेगा। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए गुरुवार को क्षेत्रीय कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कृषि भवन सभागार में आयोजित किया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी उमेश कुमार ने क्षेत्रीय कर्मचारियो को चूहे एवं छछूंदर के माध्यम से फैलने वाले रोगो के संबंद्ध जानकारी दिया। सभी कर्मचारी अपनी-अपनी न्यायपंचायत में छोटी-छोटी गोष्ठिया कर किसानो को चूहा एवं छछूंदर को नियन्त्रित करनें एवं मच्छररोधी पौधे जैसे लेवेण्डर, नीम, तुलसी, लेमनग्रास व गेंदा लगाने के प्रचार-प्रसार करे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...