सीवान, मई 11 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी हरिहांस रगड़ टोला निवासी ओमप्रकाश यादव ने आवेदन देकर अपने भाई, भतीजे व परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 8 मई को दिन में चूल्हे से रख उड़ने के विवाद को लेकर उनके भाई, भतीजा और परिजनों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। जब गाली देने से मना किया तो सबने मिलकर लाठी डंडे से उनके और पत्नी के साथ मारपीट की। इस मारपीट में पीड़ित का सिर फट गया और उनकी पत्नी को भी काफी चोटें आईं। दोनों पति - पत्नी का इलाज हुसैनगंज सीएचसी में कराया गया। इसके बाद पति ओमप्रकाश यादव ने आवेदन देकर तीन महिलाओं साकेत कुल आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...