प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- अंतू, हिन्दुस्तान संवाद। खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा से आग तेजी से फैलने लगी। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। तब तक सारा सामान जलकर राख हो गया। अंतू थाना क्षेत्र के पूरबगांव निवासी भूपेंद्र सिंह की पत्नी ईशा सिंह रविवार दोपहर घर में छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। तेज हवा के बीच चूल्हे से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग पूरे घर में फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...