वाराणसी, अप्रैल 23 -- कछवांरोड। क्षेत्र के अदमापुर गांव (मिर्जामुराद) में बुधवार देर रात चूल्हे के चिंगारी से निकली आग से कच्चे मकान में आग लग गई। जब तक परिवार व आसपास के लोग आग बुझा पाते सारा मकान जलकर राख हो चुका था। अदमापुर गांव (मिर्जामुराद) निवासी राजनंदन सोनकर, मुन्ना लाल सोनकर व रजिंदर सोनकर तीनों भाइयों का कच्चा मकान है। बुधवार रात सभी परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद मकान के बाहर तख्ता और चारपाई पर सो गए। करीब 11 बजे के बाद अचानक मकान तेज आग के लपट के साथ चारो तरफ से जलने लगा।आग की लपट देखकर परिवार के सदस्य उठे और आसपास के लोगों की मदद से समर्सिबल पंप चालू कर व बाल्टी से आग पर पानी फेक कर आग बुझाने लगे। फायर ब्रिगेड को फोन लगाए लेकिन फोन नहीं लगा। करीब दो घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह ग्रामीण आग पर काबू पाए लेकिन पूरा कच्चा मकान जल...