औरंगाबाद, मार्च 31 -- नवीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में चूल्हे की चिंगारी से साड़ी में आग लगने के कारण 64 वर्षीय वृद्ध महिला कबूतरी देवी की मौत हो गई। मृतका सरयू पाल की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार घर में रसोई गैस नहीं होने के कारण पिछले कुछ दिनों से चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। घटना के समय कबूतरी देवी चूल्हे के पास बैठी थीं और अपने पोते के छोटे बच्चे को खेला रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी उनकी साड़ी पर गिर गई और कपड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। हालांकि पास में मौजूद मासूम बच्चा सुरक्षित बच गया। घर के अन्य लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और उन्हें इलाज के लिए नवीनगर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दि...