गोपालगंज, जनवरी 6 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के हीरापाकड़ गांव में सोमवार की देर शाम खाना बनाने के दौरान चूल्हे से उड़ी चिंगारी से आग लगने से एक झोपड़ीनुमा आवासीय घर सहित हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। पीड़ित इसी गांव के दिलीप साह बताए हैं।अगलगी की इस घटना में झोपड़ी में रखे कपड़े, बर्तन, अनाज, फर्नीचर और 10 हजार रुपये नकद सहित सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इसके अलावा झोपड़ी में बंधी आठ बकरियां भी आग की चपेट में आकर जल मरीं।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अग्निक पंकज कुमार, लालू कुमार, स्मिता कुमारी और शांति कुमारी ने अग्निशमन वाहन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।अगलगी की घटना के बाद से पीड़ित परिवार ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.