बदायूं, मई 14 -- आंधी के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते घर को आग की लपटों में घेर लिया। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। आग में घरेलू सामान, अनाज और जरूरी कागजात नष्ट हो गए, जबकि एक भैंस भी झुलस गई। सहसवान तहसील क्षेत्र के थाना जरीफनगर इलाके के गांव भोजीपुरा पावई निवासी चन्द्रकेश पुत्र मुलायम सिंह के घर बुधवार को अचानक आग लग गई। बताया गया कि आंधी के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने पहले छप्पर को पकड़ा और फिर तेज हवा के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, चारपाई और जरूरी कागजात जलकर नष्ट हो चुके थे। आग की चपेट में आने से एक भैंस भी झुलस गई।आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और काफी मशक...