कटिहार, अप्रैल 7 -- बरारी,संवाद सूत्र बरारी प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत अंतर्गत मरंगी टोला में सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अगलगी की घटना में तीन परिवारों का घर जलकर राख हो गया। अगलगी में घर में रखा जेवरात सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।बताया जा रहा है कि लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान अचानक आग लग गई।जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।घटना के संबंध में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो.मंजूर आलम ने बताया कि आग मो.साबिर के घर में लगी।थी।तेज हवा और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और मो.रकीव तथा मो. सकीम के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।इस भीषण अगलगी में घर में रखा एक लाख नकद, करीब दो लाख का सामान जल गया।पीड़ित परिवारों खुले आसामान के नीचे आ गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची...