मुंगेर, अप्रैल 23 -- संग्रामपुर, निज संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड के बढ़ौनिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 2, मालचक महादलित टोला में बुधवार की दोपहर करीब 1.30 बजे चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में चार घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड में नकदी सहित करीब 3 लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार जोगी मांझी, छोटू मांझी, प्रदीप मांझी और विजय मांझी के घर पूरी तरह जल गए। आग इतनी तेज थी कि ग्रामीण बुझाने में नाकाम रहे। घर में रखा अनाज, कपड़ा और जरूरी कागजात तक जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि पहले सिलेंडर पर खाना बनता था, लेकिन गैस की किल्लत के कारण चूल्हे पर खाना बन रहा था। यह भी पढ़ें- बढ़ौनिया पंचायत के मालचक महादलित टोला में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, चार घर जलकर राख सूचना पर अग्निशमन दस्ता...