जौनपुर, अप्रैल 15 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के साहोपट्टी गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे चूल्हे की चिंगारी से छोटे लाल पटेल के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान जलने लगा। घटना में एक बाइक सहित गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया। हालांकि तब तक पीड़ित परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। यह भी पढ़ें- झोपड़ी में लगी आग, बाइक समेत लाखों का माल जला ग्रामीणों के अनुसार आग चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण लगी। यह भी पढ़ें- मरकच्चो में खपरैल घर में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख यह भी ...