मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाने के सघनपूरा (हरदी) गांव में बुधवार को चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग में एक दर्जन घर जलकर राख हो गए। अगलगी में पांच लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है। मुखिया राकेश सिंह और पूर्व मुखिया आलोक कुंवर की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी और थानेदार ओमपुकार प्रिय ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निपीड़ितों में मुन्नी देवी, बिंदु कुमारी, मंजू देवी, उर्मिला देवी, उषा देवी, देवती देवी, अनीता देवी, कांति देवी, सीता देवी, लालबाबू महतो (गणिता देवी) और शिवनाथ महतो शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों ने अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत देने की मांग की है। इधर, सीओ तरुण कुमार ने बताया कि हल्का कर्मचारी को घटनास्थल पर क्षति के आकलन के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्निपीड़ितों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.