औरंगाबाद, जून 11 -- मदनपुर थाना क्षेत्र की एरकी कला पंचायत अंतर्गत तेलडीहा टोला मुरलीगंज में गुरुवार की सुबह खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दो सगे भाइयों के फूस के घर जलकर राख हो गए। इस घटना में घरों में रखे कपड़े, बिस्तर, खाद्यान्न एवं दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक सामग्री जल गई, जिससे हजारों रुपये की क्षति हुई है। पीड़ितों में स्व. पूरन रिकियासन के पुत्र राकेश कुमार रिकियासन और राजेश कुमार रिकियासन शामिल हैं। बताया गया कि राजेश कुमार के घर में खाना बनाने के लिए आग जलाई जा रही थी, तभी निकली चिंगारी से फूस के घर में आग लग गई। तेज लपटों ने पास स्थित राकेश कुमार के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही ग्रामीण बाल्टियों में पानी लेकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के...