रायबरेली, मार्च 27 -- हरचंदपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार दोपहर करीब डेढ़ बजे घर में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से तीन घरों में आग लग गई। थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा मजरे शोरा गांव में गुरूवार दिन के लगभग डेढ़ बजे चूल्हे से भड़की चिंगारी ने घास फूस के छप्पर को आग का शोला बना दिया। श्यामा देवी यादव पत्नी स्व. लाल बहादुर यादव ने बताया गैस सिलेंडर के अभाव में चूल्हे पर खाना बनाते समय छप्पर मे आग लग गई। जिससे महिला का गेहूं, धान, बर्तन के पांच हजार रुपया जलकर खाक हो गया। आग ने देखते ही देखते आंगन में रखें श्यामा देवी देवी के बेटे रामफेर यादव, सुशील यादव और ओम प्रकाश यादव के बंगले में फैल गई। आग से श्यामा देवी, रामफेर, सुशील और ओम प्रकाश का गृहस्थी का सामान जलकर स्वाहा हो गया हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.