इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- इटावा। अस्पताल, ब्लॉक और सरकारी कार्यालयों के परिसर में चलने वाली प्रेरणा कैंटीन भी गैस की किल्लत से बच नहीं पाई है। स्थिति ये है कि चूल्हे तो कहीं छोटे सिलेंडरों पर खाना पकाया जा रहा है। कुछ जगह भोजन की थाली के पैसे बढ़ा दिए गए हैं क्योंकि सिलेंडर काफी महंगा मिल रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार देने के मकसद से प्रेरणा कैंटीन शुरू की गई थी। यहां उचित दाम पर भोजन मिलता है। इससे समूह की महिलाओं को कामकाज भी मिल जाता है, लेकिन पिछले दिनों से गैस की समस्या से प्रेरणा कैंटीन के संचालक परेशान हैं। विकास भवन परिसर में प्रेरणा कैंटीन का संचालन बगिया बाबा स्वयं सहायता समूह की ओर से किया जा रहा है। संचालक ने बताया कि किसी तरह मुश्किल से सिलेंडर मिल पाता है और कभी-कभी नहीं भी मिलता है। सिलेंडर की कीमत बढ़ने और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.