देहरादून, फरवरी 10 -- देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा, रेन बसेरा के पास पुरानी जान-पहचान में एक युवक पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई सोनू निवासी रायपुर ने तहरीर में कहा कि उसका भाई राहुल आठ फरवरी की रात करीब 10:30 बजे चूना भट्टा गया था। वहां उसे कुलवंत कुमार (ड्राइवर) और राजेश कुमार (हलवाई) मिले। आरोप है कि दोनों ने एक राय होकर राहुल पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में राहुल के गले पर गंभीर चोट आई है। उसे पहले कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सोनू की शिकायत पर कुलवंत और राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -- डील फैक्ट्री के पास हमलावरों ने युवक को किया घायल देहरादून। रायपुर रोड स्थित डील फैक्ट्री के पास अज्ञात आरोपियों ने घर लौट रहे एक युवक पर धार...