जमशेदपुर, जून 16 -- जमशेदपुर। जुगसलाई रेलवे फ्लाईओवर के पास स्थित चूना भट्टा बस्ती के 150 घर में बिजली और पानी का कनेक्शन देने के लिए कांग्रेस नेता नवनीत मिश्रा एवं मुखिया ने सोमवार को जुस्को के पदाधिकारी को ज्ञापन दिया। मुखिया ने बताया कि 2011 में कंपनी विस्तार के कारण जिला प्रशासन ने उन्हें जुगसलाई में बसाया था लेकिन बिजली पानी का कनेक्शन नहीं दी थी। इससे 150 परिवार के 600 से ज्यादा सदस्य परेशान है। इससे पूर्व बस्ती के लोगों ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को पत्र देकर बस्ती में सफाई करने सोलर पंप लगाने एवं अन्य सुविधा मांगी थी। स्थिति यह है कि, बस्ती के घर सड़क से नीचे चले गए हैं क्योंकि फ्लावर बनाने वाले ने मिट्टी डालकर बस्ती को गड्ढे में डाल दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...