फिरोजाबाद, दिसम्बर 12 -- थाना उत्तर के भगवान नगर में शुक्रवार भोर में चूड़ी जुडाई करते समय लैंप में आग लगने से दंपति झुलस गए। परिजन दोनों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए हैं। भगवान नगर निवासी 25 वर्षीय गोविंद पुत्र सीताराम और उसकी पत्नी 20 वर्षीय रूबी शुक्रवार की भोर में चूड़ी जुडाई कर रहे थे। उसी दौरान अचानक लैंप में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गोविंद और उसकी पत्नी रूबी के कपड़ों में आग लग गई। उन्होंने चीख पुकार की तो परिवार के लोग कमरे में पहुंच गए। चीख पुकार मचने पर पड़ोसी भी वहां पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...