फिरोजाबाद, अप्रैल 24 -- शहर में कांच की चूड़ी जुड़ाई के लिए श्रमिकों की गैस की समस्या हल करने को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। चूड़ी जुड़ाई के कार्य में लगे श्रमिकों को 5 किलोग्राम के गैस सिलेन्डर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह निर्णय गुरुवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में लिया। डीएम रमेश रंजन द्वारा जिलापूर्ति अधिकारी, उपायुक्त उद्योग व सहायक श्रम आयुक्त को चूड़ी जुडाई श्रमिकों को गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराए जाने को लेकर निर्देश दिए।नगर में जिलापूर्ति अधिकारी के निर्देशन में गैस कंपनियों के साथ जिला उद्योग केन्द्र, स्टेशन रोड पर शुक्रवार को सुबह 11:30 बजे चूड़ी जुड़ाई श्रमिक पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सहायक श्रम आयुक्त यशवंत कुमार ने चूड़ी जुडाई श्रमिकों से कहा है कि वह अपना ई-श्रम कार्ड एवं आधार क...