फिरोजाबाद, मार्च 2 -- दक्षिण थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को घर पर चूड़ी जुड़ाई करते समय डिब्बी फटने से श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बारे में जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। करबला गली नंबर दो निवासी 25 वर्षीय आशीष पुत्र अमृत लाल शंखवार सोमवार शाम को अपने घर पर चूड़ी जुड़ाई कर रहा था। उसी दौरान अचानक डिब्बी फटने से उसके कपड़ों में आग लग गई। यह देखकर वह बचाव के लिए शोर करने लगा। परिजन मौके पर पहुंच तो उसमें आग लगी देखकर सभी के होश उड़ गए। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। जब तक उन्होंने मिट्टी और पानी से आग पर काबू पाया, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां उसका उपचार चल रहा है। श्रमिक नेता रामदास म...