फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को सकुशल संपन्न हो गई है। पेपर सरल होने से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों में उत्साह दिखाई दिया। अधिकारी दिन की परीक्षा में 2952 अभ्यर्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। जिले में 19 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित हुई। कड़ी निगरानी में आखिरी दिन की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा से पहले सुबह अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए। सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र गेट पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। बायोमेट्रिक जांच के साथ अभ्यर्थियों के कड़े, चूड़ी, बाली, पायल, जूते मोजे उतरवाए गए। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे पर चमक दिखाई दी। अभ्यर्थियों ने बताया पेपर बहुत सरल आय...