मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मकर संक्राति को लेकर शहर में चूड़ा, तिल, गुड़ आदि का कारोबार बढ़ गया है। पंकज मार्केट सरैयागंज में 40 रुपये से लेकर 150 रुपये किलो तक का चूड़ा बिक रहा था। विक्रेताओं ने बताया कि मालभोग चूड़ा व मरचा चूड़ा 150 रुपये किलो तक बिका। यह चूड़ा बीते वर्ष 100-120 रुपये किलो बिका था। कतरनी चूड़ा 70 रुपये किलो बिक रहा है। बीते वर्ष 60 रुपये किलो बिका था। सामान्य चूड़ा 40 से 50 रुपये किलो बिक रहा है। मंगलवार को गोला रोड में गुड़ की दुकानों पर भी भीड़ दिखी। लाई बनाने के लिए लोग गुड़ की खरीदारी कर रहे थे। गुड़ विक्रेता रोशन कुमार ने बताया कि खुदरा के साथ-साथ थोक का भी अच्छा कारोबार हो रहा है। इसबार गुड़ की कीमत में दस रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बीते वर्ष सीतामढ़ी का गुड़ 50 रुपये व यूपी का भेली गु...