रामगढ़, अगस्त 6 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। एनएच-33 स्थित चूटूपालू घाटी में बुधवार देर रात करीब एक बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक के उपचालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। वहीं मृत उपचालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पहचान आकाश श्रीवास्तव उम्र 22 वर्ष निवासी एटा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या डीजल 1 एमए 3620 में उपचालक के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके रामगढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम सहित आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...