नई दिल्ली, अगस्त 30 -- नई दिल्ली। हिंदुस्तान नेशनल ग्लास एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (एचएनजीआईएल) ने 'बीरा 91' ब्रांड की बीयर बनाने वाली कंपनी बी9 बेवरेजेज लिमिटेड को भुगतान में चूक का (डिफॉल्ट) नोटिस भेजा है। कंपनी कर्ज में डूबी इस शराब विनिर्माता को दिवाला न्यायाधिकरण एनसीएलटी में ले जाने की योजना बना रही है। नोटिस में दावा किया गया है कि बी9 बेवरेजेज लिमिटेड की परिचालन ऋणदाता एचएनजीआईएल ने भुगतान में चूक किया। इसमें पक्के खरीद ऑर्डर के तहत तैयार की गई लेकिन कथित तौर पर बी9 बेवरेजेज द्वारा नहीं उठाई गई कांच की बोतलों के लिए 11.77 करोड़ रुपये वसूली की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...