पीलीभीत, सितम्बर 20 -- पीलीभीत। वरिष्ठ संवाददाता पर्यटन सत्र के लिए तैयार हो रहे चूका में बाघों की आमद के बाद एकाएक काम को रोका गया। हालांकि बाद में इस काम को शुरू करा दिया गया। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) पीपी सिंह ने भी बीते दिवस चूका पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखे हुए पयर्टन सत्र की तैयारियों में तेजी लाने को कहा।

चूका स्पॉट की तैयारी एक नवंबर से पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन सत्र का आगाज होने जा रहा है। इसी क्रम में चूका स्पॉट की खूबसूरती को और चार चांद लगाने का निर्णय किया गया है। वन निगम की देखरेख में यहां काम शुरू कराया गया है। पर इस बीच काम काज के दौरान चूका में वाटर हट के पास मिले बाघ के मूवमेंट के निशान के बाद काम को रुकवाया गया। बाद में स्थिति स्पष्ट होने के बाद सीसीटीवी आदि की नि...