पाकुड़, मई 29 -- चूआं व झरने का गंदा पानी पीने को विवश पहाड़िया परिवार ​पेयजल संकट: खराब जलमीनार और सूखे चापाकलों ने पहाड़िया ग्रामीणों को किया लाचार... ​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता।

पेयजल की समस्या प्रखंड के सुदूर पहाड़ी इलाकों में पारा चढ़ने के साथ ही पेयजल की समस्या अब पूरी तरह से बेकाबू हो चुकी है। भीषण गर्मी की इस तपिश में जलस्तर काफी नीचे खिसक जाने से क्षेत्र के अधिकांश चापाकल पूरी तरह सूख चुके हैं। जो गिने-चुने चापाकल पानी दे भी रहे हैं, वहां अत्यधिक आबादी का दबाव होने के कारण हर परिवार को जरूरत भर पानी नहीं मिल पा रहा है। सरकारी उदासीनता का आलम यह है कि सिंगरसी पंचायत के चाभी गांव में लाखों की लागत से बनी जलमीनार सफेद हाथी साबित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह जलमीनार जब से बनकर तैयार हुई है, तब से ही खराब पड़ी है। विभाग ने इसे चाल...