वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल के दौरे की तैयारियां परखने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बनारस पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक में महिला सम्मेलन को भव्य बनाने का निर्देश दिया। कहा कि प्रधानमंत्री का स्वागत काशी की परम्परा के अनुसार जोरदार होना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की।योगी दो दिनी प्रवास पर शाम करीब 6 बजे लखनऊ से पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले सर्किट हाउस में बैठक कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों और तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के आवागमन की समुचित व्यवस्था के साथ वाहन पार्किंग, पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था रहे। यह भी पढ़ें- बरेका परिसर में 28 अप्रैल को प्रस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.