सीतामढ़ी, मार्च 2 -- सोनबरसा। जिले में चुस्त पुलिसिंग की कवायद को लेकर लगातार प्रयास जारी है। इसी कड़ी में रविवार को स्थानीय थाना परिसर में एएसपी सह सदर एसडीपीओ- टू आशीष आनंद ने थानाध्यक्ष के मौजूदगी में चौकीदारों का परेड कराया। इस दौरान उन्हें बेहतर पुलिसिंग के लिए उचित निर्देश दिए गए। यहां बता दे कि क्राइम कंट्रोल करने में चौकीदारों की अहम भूमिका होती है। उनके उपर माइक्रो लेवल पर सूचना संग्रह करने के साथ हीं पुलिस तक ससमय सूचना पहुंचाने की अहम जवाबदेही होती है। साथ ही सभी चौकीदारों को गुंडा पंजी से अवगत कराया गया। साथ ही अपने अपने कार्य क्षेत्र से कम से कम दस गुंडा को चिन्हित कर नाम सौंपने का दायित्व दिया गया। ताकि ऐसे असमाजिक तत्वों पर विशेष नज़र रखी जा सके। साथ ही नेपाल में होने वाले चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों के चौकीदारों ...