बगहा, दिसम्बर 18 -- सिकट। गोपालपुर पुलिस ने थाना के डुमरा गांव में छापेमारी कर चुलाई शराब समेत दो धंधेबाज व तीन शराबी को धर-दबोचा है।थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि छापेमारी कर जनक साह व प्रहलाद साह को शराब के साथ पकड़ा गया। इसके घर से गैलन में रखे 26.6 लीटर देशी चुलाई शराब जब्त की गई।दोनों अपने घर में छुपा कर शराब बेच रहे थे। तीन शराबी को गिरफ्तार किया गया। एफआईआर दर्ज कर धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...