मधुबनी, अप्रैल 23 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर,निज संवाददाता। धेपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार को 30 लीटर देसी चुलाई शराब व बाइक के साथ एक शराब धंधेबाज को धर-दबोचा। यह कार्रवाई एएसआई विकाश कुमार सिंह ने पुलिस बलों के सहयोग से बोचही कोसी बांध से पचमनियां जाने वाली सड़क पर की। धराया शराब धंधेबाज मधेपुर थाना क्षेत्र के कबछुआ गांव निवासी मो मुर्तुजा का पुत्र मो सोहैल अख्तर (23) बताया गया है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस पचमनियां सड़क में बने कटाव के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान धराया व्यक्ति बाइक से आया। जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ा गया। बाइक के पीछे बंधे एक बोरी में दस पॉलीथिन में कुल 30 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराब धंधेबाज तथा धराए बाइक के स्वामी...