अररिया, मार्च 1 -- अररिया,निज संवाददाता नगर थाना पुलिस ने पांच लीटर चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार महिला शहर के जय प्रकाश नगर वार्ड संख्या सात की रहनेवाली नीरज देवी पति जितेन्द्र ऋषिदेव है।पुलिस ने यह कारवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।इस मामले में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जय प्रकाश नगर में चुलाई शराब की बिक्री की जाता है।सूचना पर छापेमारी कर पांच लीटर चुलाई शराब के साथ महिला को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.