बगहा, जून 29 -- नरकटियागंज। शिकारपुर पुलिस ने मथुरा चौक में छापेमारी कर 7 लीटर चुलाई शराब के साथ एक शराब धंधेंबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब धंधेंबाज की पहचान मथुरा गांव निवासी अच्छेलाल बीन के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मथुरा चौक पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 7 लीटर चुलाई शराब के साथ अच्छेलाल बीन को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराब धंधेंबाज के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...