दरभंगा, मार्च 25 -- बेनीपुर। मद्य निषेध थाना बेनीपुर नेे बलनी गांव में जीवछ नदी किनारे छापेमारी कर चुलाई शराब के साथ चार धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। एसएचओ सिद्धार्थ ने बताया कि जीवछ नदी किनारे छापेमारी की गई। इस दौरान कल्याणपुर निवासी लखी मुखिया, बाबू साहब मुखिया, रविन मुखिया व दशरथ मुखिया को 42 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार : केवटी। पुलिस ने मारपीट के आरोपित व बलिया नवटोली गांव के हीरा लाल यादव को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...