प्रयागराज, अप्रैल 5 -- एनसीजेडसीसी के प्रेक्षागृह में रविवार को एक शाम पुराने नगमों के नाम थीम पर केंद्रित सप्तरंग कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सदाबहार गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. स्वतंत्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, एनसीजेडसीसी के निदेशक सुदेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर संयोजिका सविता मोहन ने गीत लाल छड़ी, अखियां संग अखियां...,सावी रस्तोगी ने चुरा लिया है तुमने जो दिल को..., श्रेया पांडेय ने दिल को हजार बार रोका..., प्रभा पांडेय ने ये मेरा दिल प्यार का दीवाना..., सुमिता शोरी ने बाहों में चले आ.. प्रस्तुत कर समां बांधा। वहीं डॉ. रघुराज ने जब गीत तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती.. और सरिता खुराना ने...